निषादराज बोट सब्सिडी योजना 2022 | उत्तर प्रदेश निषाद राज बोट सब्सिडी योजना | Boat Subsidy Yojana | रजिस्ट्रेशन | सब्सिडी | निषाद राज बोट सब्सिडी योजना के लाभ एवं उद्देश्य | विशेषताएं
नमस्कार दोस्तों, सभी जानते है कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यहां अलग-अलग जाति, समुदाय, एवं संप्रदाय के लोग रहते हैं और इन्हीं समुदायों में से एक है निषाद समुदाय। निषाद समुदाय के लोग ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं। निषाद समुदाय के नागरिकों का मुख्य व्यवसाय मत्स्य पालन करना है। ये सभी नदियों, तालाबों में मत्स्य पालन करके अपना जीवन यापन करते हैं। तो निषाद समुदाय के नागरिकों का जीवन स्तर सुधारने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने निषादराज बोट सब्सिडी योजना 2022 शुरू की है। इस योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए हमारे इस लेख को अंत तक ध्यान से जरूर पढ़ें।
यह भी पढ़ें- गांव की बेटी योजना 2022
Boat Subsidy Yojana 2022
Table of Contents
उत्तर प्रदेश सरकार ने निषाद समुदाय की मदद करने के लिए बजट 2022-23 में निषादराज बोट सब्सिडी योजना 2022 की घोषणा की है। इस योजना के तहत निषाद समुदाय के नागरिकों को मत्स्य पालन के लिए एक नाव खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। निषादराज बोट सब्सिडी योजना के तहत निषाद समुदाय के लोगों को नाव खरीदने के लिए उसकी मूल कीमत की 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
मछुआरों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए ग्रामीण तालाबों के मत्स्य पट्टा धारकों एवं मछुआरों को नाव उपलब्ध कराने के लिए बजट 2022-23 में निषादराज बोट सब्सिडी योजना के तहत 2 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश बिजली बिल माफी योजना 2022
Boat Subsidy Yojana Motive
उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा मछुआरों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार लाने के लिए निषादराज वोट सब्सिडी योजना 2022 की शुरुआत की गई है। निषाद समुदाय के लोगों को नाव खरीदने पर सब्सिडी दी जाएगी। निषादराज बोट सब्सिडी योजना का मुख्य उद्देश्य मछुआरों को उच्च जीवन स्तर जीने एवं आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश शिशु हित लाभ योजना 2022
Boat Subsidy Yojana Charcteristics
उत्तर प्रदेश की सरकार ने मछुआरों को निषादराज बोट सब्सिडी योजना के अंतर्गत कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान करेगी। इस योजना निम्नलिखित विशेषताएं हैं-
- निषादराज बोट सब्सिडी योजना 2022 के तहत निषाद समुदाय के लोगों को नाव की खरीदी पर 40% की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत मछली बीज उत्पादन की यूनिट लगाने पर मछुआरों को 25 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी।
- निषाद राज बोट सब्सिडी योजना के तहत बजट 2022-23 में 2 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
Boat Subsidy Yojana Benefits
उत्तर प्रदेश की सरकार ने बजट 2022-23 निषाद समुदाय के वो लोग जो मत्स्य पालन करते हैं, नाव चलाते हैं, उनके जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु उन्हें समाज में उचित स्थान एवं सम्मान दिलाने के लिए यूपी की सरकार ने उनके लिए नाव खरीदी पर सरकारी सहायता प्रदान करने के लिए निषादराज बोट सब्सिडी योजना 2022 की शुरुआत की है। इस योजना के सफल होने पर मत्स्य पालन करने वाले के लोगों को में निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे-
- इस के तहत नाविकों को नाव खरीदने के लिए अब उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाएगी।
- निषाद राज बोट सब्सिडी योजना 2022 के तहत निषाद समुदाय के नाविकों को मछली पकड़ने के लिए अब आसानी से नाव का इंतजाम हो जाएगा। इससे पहले उन्हें मछली पकड़ने के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
- निषादराज बोट सब्सिडी योजना के सफल होने से नाविक आत्मनिर्भर बनेंगे, उनकी आमदनी बढ़ने से वह अपने बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा कीव्यवस्था कर सकेंगे।
- निषाद राज बोट सब्सिडी योजना 2022 के तहत मिलने वाली सहायता से निषाद समुदाय आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश एवं देश के विकास में भागीदार बनेंगे।
यह भी पढ़ें- CM Sarthi Yojana Jharkhand
Boat Subsidy Yojana Key Points
Scheme | Boat Subsidy Yojana 2022 |
Motive | To provide better lifestyle to fishermen |
Beneficiary | Fishermen |
Year | 2022 |
Launch | By UP Government |
Subsidy | 40% |
Registration Process | Online |
Official Website | dof.gov.in |
Boat Subsidy Yojana Documents
दोस्तों हम सभी जानते है कि सरकार द्वारा संचालित किसी भी योजना का लाभ लेने हेतु कई कागजी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। इस योजना भी का लाभ प्राप्त करने के लिए जरूरी दस्तावेजों का होना भी आवश्यक है तो निषादराज बोट सब्सिडी योजना 2022 का लाभ लेने के लिए आपको निम्न दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक अकाउंट / पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- फोटो
Boat Subsidy Yojana Eligibility
निषादराज बोट सब्सिडी योजना 2022 का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने कुछ जरूरी शर्तों का निर्धारण भी किया है, जो निम्नलिखित हैं-
- इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश में रहने वाला नागरिक ही प्राप्त कर सकता है।
- निषाद राज बोट सब्सिडी योजना 2022 का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को निषाद समुदाय का मछुआरा अथवा नाविक होना जरूरी है।
- इस योजना का लाभ लेने वाले नागरिक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- अग्नीपथ योजना ऑनलाइन आवेदन 2022
Boat Subsidy Yojana Registration Process
निषादराज बोट सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कराना पड़ेगा। आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है –
- सबसे पहले आपको आवेदन करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ऑफिशल वेबसाइट dof.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा वहां पर आपको अपनी योजना चुननी होगी जिसका आप लाभ प्राप्त करना चाहते हैं।
- योजना चुनने के बाद उससे संबंधित एक फार्म भरने जैसा पेज आएगा, इस पेज में आपको अपनी सारी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर,अपना फोटो, अकाउंट डिटेल भरकर सबमिट बटन को दबाना होगा।
- इतना करने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा एवं इसकी सूचना भी आपको अपने मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से मिल जाएगी।
Wrapping Up
उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा प्रारंभ की गई निषादराज बोट सब्सिडी योजना 2022 के समस्त पहलुओं एवं इसके भविष्य में सफल होने के मानकों के बारे में मूल्यांकन करके कहा जा सकता है कि ये योजना निषाद समुदाय के मछुआरा, नाविकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ उनको जीवन में आत्मनिर्भर भी बनाएगी तथा समाज में सम्मान दिलाने में भी सहायता प्रदान करेगी।
दोस्तों, अगर आपको निषादराज बोट सब्सिडी योजना 2022 पसंद आई तो इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर अवश्य करें एवं इस योजना के बारे में और भी कुछ जानना चाहते है तो कमेंट करके पूछ सकते हैं, और इस योजना से संबंधित अपडेट तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन बटन को भी जरूर दबा ले।
यह भी पढ़ें- Free Scooty Yojana 2022
FAQ-
प्रश्न- Boat Subsidy Yojana 2022 क्या है ?
उत्तर- Boat Subsidy Yojana उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निषाद समुदाय के मछुआरों द्वारा नाव की खरीदी पर सब्सिडी प्रदान करने हेतु शुरू की गई है।
प्रश्न- Boat Subsidy Yojana का उद्देश्य क्या है ?
उत्तर- Boat Subsidy Yojana का मुख्य उद्देश्य निषाद समुदाय के नाविकों के जीवन में आत्मनिर्भरता लाना एवं उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
प्रश्न- Boat Subsidy Yojana के लिए बजट 2022-23 में कितने रुपए का प्रावधान किया गया है ?
उत्तर- इस योजना के लिए 2 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
प्रश्न- Boat Subsidy Yojana में नाव खरीदी पर कितनी सब्सिडी प्रदान होगी ?
उत्तर- इस योजना में नाव खरीदी पर सरकार की तरफ से 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।
प्रश्न- Boat Subsidy Yojana के तहत मछली बीज उत्पादन की यूनिट लगाने पर कितनी सब्सिडी मिलेगी ?
उत्तर- इस योजना के तहत मछली बीज उत्पादन की यूनिट लगाने पर सरकार की तरफ से 25 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी।
4 thoughts on “निषादराज बोट सब्सिडी योजना 2022 | Boat Subsidy Yojana”