धान की सीधी बिजाई योजना 2022 | हरियाणा धान की सीधी बिजाई योजना | रजिस्ट्रेशन | पात्रता | पोर्टल | मेरी फसल मेरा ब्यौरा | दस्तावेज | विशेषताएं एवं लाभ | आवेदन प्रक्रिया | टोल फ्री नंबर | Dhaan Ki Sidhi Bijayi Yojana
नमस्कार दोस्तों, हरियाणा सरकार राज्य में गिरते भूजल स्तर की समस्या को देखकर लोगों में जागरूकता लाने के लिए लगातार अभियान चलाती रहती है। हरियाणा में धान की खेती अधिक होती है और इसी के कारण प्रदेश में भूजल का काफी दोहन भी होता है और इस कारण वहां पानी की कमी की स्थिति पैदा हो गई है। धान की खेती करने के लिए जल की अधिक मात्रा में जरूरत पड़ती है।
हरियाणा की सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए धान की सीधी फसल बिजाई योजना 2022 लेकर आई है। इस योजना के तहत धान की खेती नए तरीकों से की जाएगी जिसकी वजह से जल का उपयोग कम होगा। धान की सीधी बिजाई योजना की और भी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि इसकी विशेषताएं क्या है, लाभ क्या हैं, आवेदन प्रक्रिया क्या है के लिए आप इस लेख पूरा अवश्य पढ़ें।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022
Dhaan Ki Sidhi Bijayi Yojana
Table of Contents
धान की खेती भारी मात्रा में होने के कारण धरती से भूमिगत जल निकालने की अंधी दौड़ शुरू हो चुकी है। धान की खेती करने के लिए बहुत ज्यादा पानी की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए इस समस्या से लड़ने के लिए हरियाणा की सरकार ने धान की सीधी बिजाई योजना 2022 को शुरू किया है। इस योजना को हरियाणा के 12 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा। इन 12 जिलों जो जिले प्रमुख होंगे उनमें है सोनीपत, अंबाला, जींद, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र।
हरियाणा धान की सीधी बिजाई योजना के तहत 1 लाख एकड़ से ज्यादा जमीन को कवर करेंगे और इस योजना तहत हर किसान को ₹4,000 प्रति एकड़ दिए जाएंगे। हरियाणा सरकार ने किसानों को खेती के रकबे की कोई ऊपरी सीमा नहीं रखी है इसका अर्थ ये है कि किसान धान की सीधी बिजाई योजना का लाभ लेने के लिए जितनी भी चाहे उतनी जमीन पर धान की खेती कर सकता हैं।
Kya Hai Dhaan Ki Sidhi Bijayi (DSR)
धान की सीधी बिजाई में होत है कि किसान सबसे पहले खेत को बराबर करता है उसके बाद उसमें भारी मशीन अथवा ट्रैक्टर से चलने वाली मशीन से खेती में ड्रिल पद्धति के द्वारा ही बुवाई की होती है। DSR (Direct seeding of rice) टेक्नोलॉजी बिल्कुल वैसे ही काम करती है जैसे हाथों से गेहूं की बुवाई की जाती हैं। इस योजना के तहत धान की नर्सरी तैयार करने की जरूरत नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना
Dhaan Ki Sidhi Bijayi Yojana Motive
हरियाणा की सरकार ने धान की सीधी बिजाई योजना 2022 की शुरूआत करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में बढ़ते भूमिगत जल संकट पर रोक लगाना है। धान बिजाई की। खेती में पानी की अधिक मात्रा में आवश्यकता पड़ती है तथा पेयजल की भी समस्या बढ़ रही है। इसलिए धान की बिजाई में जल की कम आवश्यकता को धान की सीधी बिजाई योजना के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना
Dhaan Ki Sidhi Bijayi Yojana Benefits
हरियाणा की सरकार ने जो धान की सीधी बिजाई योजना को शुरू किया है वो पर्यावरण संतुलन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इस योजना की अन्य विशेषताएं एवं लाभ इस प्रकार है-
- हरियाणा की सरकार ने शुरू की धान की सीधी बिजाई योजना 2022 के सफल होने से राज्य में भू जल संकट दूर हो सकता है।
- धान की सीधी बिजाई योजना हरियाणा के 12 जिलों में लगभग 1 लाख एकड़ भूमि के अंतर्गत शुरू की जाएगी।
- इस योजना के तहत किसानों को सब्सिडी के रूप में ₹4000 प्रति एकड़ मिलेंगे।
- धान की सीधी बिजाई योजना 2022 के सफल होने पर किसानों को आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा जिसकी वजह से राज्य के अन्य किसान भी इस योजना की तरफ आकर्षित होंगे।
DSR (Direct seeding of rice) Benefits
- इस योजना के अंतर्गत खेती करने पर पहले के मुकाबले 15% से 20% तक की पानी की बचत हो पाएगी।
- DSR मशीन की खरीदी पर हरियाणा सरकार द्वारा ₹40,000 का अनुदान भी दिया जाएगा।
- धान की सीधी बिजाई योजना 2022 में धान की नर्सरी की जरूरत भी नहीं होती है। धान की सीधी बिजाई योजना के प्रयोग से किसानों को समय एवं रुपए दोनों की बचत हो सकेगी।
- धान की सीधी बिजाई में मजदूरों की भी कम जरूरत पड़ती है और धान की पैदावार भी अधिक होती है।
यह भी पढ़ें- राजस्थान निक्षय संबल योजना 2022
Dhaan Ki Sidhi Bijayi Yojana Documents
धान की सीधी बिजाई योजना के लिए निम्नलिखित जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी-
- जमीन के कागजात
- आधार कार्ड
- फोटो
- बैंक अकाउंट
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बोई फसल का सर्वे ब्यूरा
Dhaan Ki Sidhi Bijayi Yojana Key Points
Scheme | Dhaan Ki Sidhi Bijayi Yojana |
Motive | To increase water level |
Benefit | 15-20% water will be saved |
Launch | हरियाणा सरकार द्वारा |
Year | 2022 |
Portal | fasal.haryana.gov.in |
Toll Free No. | 18001802117 |
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना 2022
Dhaan Ki Sidhi Bijayi Yojana Registrtion Process
धान की सीधी बिजाई योजना के लिए आवेदन देने के लिए आपको ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल‘ की अधिकारिक वेबसाइट fasal.haryana.gov.in पर जाना पड़ेगा, और यहां पर जाकर किसानों को सभी जरूरी जानकारियों को भरना होगा एवं उसके पश्चात सबमिट बटन दबाने पर आपका आवेदन बिना परेशानी के हो जाएगा। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 30 जून तक 2022 तक करवा सकते है।
Dhaan Ki Sidhi Bijayi Yojana Toll Free No.
हरियाणा की सरकार ने किसानों को धान की सीधी बिजाई योजना से संबंधित दिक्कतों को पूछने के लिए एक टोल फ्री नंबर भी निकाला है। इस टोल फ्री नंबर के जरिए किसान कभी भी फोन करके धान की सीधी बिजाई योजना से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। धान की सीधी बिजाई योजना 2022 के लिए toll free no. है 18001802117.
Dhaan Ki Sidhi Bijayi Yojana Implementation
इस योजना की सत्यापन प्रक्रिया बहुत ही आसान है। आपको आवेदन करने के पश्चात आगे की प्रक्रिया के लिए ज्यादा कुछ नहीं करना होगा। धान की सीधी बिजाई योजना के सत्यापन का कार्य प्रशासन करेगा, इसका सत्यापन कृषि अधिकारी, पटवारी, नंबरदार एवं किसान कमेटी के लोगों द्वारा किसानों के गांव जाकर किया जाएगा। अगर सभी जानकारी ठीक होती है तो डिटेल बैंक भेजी जाएंगी और किसानों को धान की सीधी बिजाई योजना का लाभ DBT (Direct benifit transfer) के जरिए मिलने लगेगा।
यह भी पढ़ें- राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना 2022
Wrapping Up
धान की सीधी बिजाई योजना 2022 को समझने के बाद कहा जा सकता हैं कि इस योजना की सफलता पर्यावरणीय दृष्टि से काफी लाभदायक साबित होगी। इसके द्वारा धान की खेती में लगने वाले जल में कमी होगी और इसकी वजह से भूमिगत जल स्तर में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
दोस्तों, आपको धान की सीधी बिजाई योजना 2022 के बारे की जानकारी अच्छी लगी तो इसे जरूरतमंदों तक पहुंचाएं तथा आप इस योजना से संबंधित कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं और ऐसी ही अन्य योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नोटिफिकेशन बटन जरूर दबाए और हमारी वेबसाइट को भी फोलो जरूर करें।
यह भी पढ़ें- पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन स्कीम 2022
FAQ-
प्रश्न- Dhaan Ki Sidhi Bijayi Yojana क्या है ?
उत्तर- इस योजना के तहत धान की खेती ड्रिल पद्धति से की जाएगी।
प्रश्न- Dhaan Ki Sidhi Bijayi Yojana 2022 का उद्देश्य क्या है ?
उत्तर- इस योजना का मुख्य उद्देश्य भूमिगत जल के स्तर को बढ़ाना है जिससे 15-20% पानी की बचत होगी।
प्रश्न- Dhaan Ki Sidhi Bijayi Yojana 2022 के तहत कितना लाभ दिया जाएगा?
उत्तर- इस योजना के जरिए से हर किसान को ₹4,000 प्रति एकड़ लाभ के तौर पर प्राप्त होंगे।
प्रश्न- Dhaan Ki Sidhi Bijayi Yojana 2022 का टोल फ्री नंबर क्या है?
उत्तर- इस योजना के लिए टोल फ्री नंबर 18001802117 है।
प्रश्न- Dhaan Ki Sidhi Bijayi Yojana 2022 का पंजीकरण किस पोर्टल पर किया जाएगा?
उत्तर- इस योजना का पंजीकरण ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर करना पड़ेगा।
1 thought on “धान की सीधी बिजाई योजना 2022 | Dhaan Ki Sidhi Bijayi Yojana”