इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 2022 | इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना क्या है | Indira Gandhi sahari rojgar guarantee Yojana | registration | online apply | eligibility | दस्तावेज
नमस्कार दोस्तों, समय-समय पर केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा देश के लोगों को रोजगार दिलाने के लिए एवं लाभकारी योजनाएं को शुरू किया जाता है। इसी उद्देश्य को नजर में रखते हुए राजस्थान की सरकार भी कई तरह रोजगार की योजनाएं शुरू की जाती रही हैं। कोरोना महामारी के वक्त बहुत से लोगों का रोजगार चले जाने से उन्हें भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। राज्य में बेरोजगारों की गिनती भी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही चली गई, विशेषकर शहरों के लोगों की नौकरियां चले जाने से उन्हें बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
मनरेगा जैसी योजनाओं के द्वारा ग्रामीण लोगों को रोजगार पाने में काफी मदद मिली इसलिए राजस्थान की सरकार ने शहरी क्षेत्र के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बजट 2022-23 में की मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत जी ने 23 फरवरी 2022 को इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 2022 की घोषणा की है। इंदिरा गांधी शायरी रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से मनरेगा की तर्ज पर रोजगार दिया जाएगा।
इस योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी जैसे इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 2022 क्या है, इसके फायदे क्या हैं एवं किसको मिलेंगे,इसका उद्देश्य क्या है, आवेदन प्रक्रिया क्या है, क्या योग्यता होनी चाहिए, दस्तावेज इत्यादि के लिए इस लेख को आखिर तक पढ़ते रहे।
यह भी पढ़ें- राजस्थान के बुजुर्ग लोगों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा करवानेे के लिए तीर्थ यात्रा योजना 2022
Indira Gandhi Sahari Rojgar Guarantee Yojana
Table of Contents
राजस्थान राज्य की सरकार ने कोरोना महामारी के कारण शहरी क्षेत्रों में बढ़ी बेरोजगारी की विकराल समस्या से छुटकारा पाने के लिए राज्य के बजट 2022-23 में शहरी क्षेत्र के नागरिकों को रोजगार देने के लिए इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना राजस्थान 2022 को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत शहर के नागरिकों को 100 दिन की रोजगार की गारंटी दी जाएगी, इसके लिए बजट 2022-23 में सरकार ने ₹800 करोड़ का प्रावधान किया है।
इस योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्र के नागरिकों को काफी संबल प्रदान होगा। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत सामान्य मजदूर को ₹259, अर्द दक्ष मजदूर को ₹271 एवं कुशल मजदूर को ₹283 तथा उच्च दक्षता वाले कुशल मजदूर को ₹333 प्रत्येक दिन की न्यूनतम मजदूरी दी जाएगी। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के द्वारा शहर के लोगों को अपने परिवार की देखभाल के लिए काफी सहायता प्राप्त होगी।
यह भी पढ़ें- राजस्थान निक्षय संबल योजना 2022
Indira Gandhi Sahari Rojgar Guarantee Yojana Motive
राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत जी ने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 2022 की घोषणा करते हुए कहा कि शहरों में कोरोना के कारण नागरिकों के रोजगार छिन जाने से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। ऐसे स्थिति में उनको 100 दिवस का रोजगार प्रदान कर काफी हद तक राहत मिलेगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के शहरी क्षेत्रों के बेरोजगार लोगों को उनके घर के करीब उन्हें रोजगार प्रदान कर उन्हें संबल प्रदान करना है एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 2022 का लाभ लेकर नागरिक अपने दैनिक खर्चों को पूरा कर सकेंगे जिससे उन्हें भी आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्राप्त होगी।
यह भी पढ़ें- राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना 2022
Indira Gandhi Sahari Rojgar Guarantee Yojana Implementation
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा राजस्थान के सभी जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, इसके तहत जिला अधिकारी की निगरानी में बजट बनाना, एक्शन प्लान बनाना, पात्रों के चयन के लिए निकायों से सहयोग लेना, पात्रों की लिस्ट बनाना आदि शामिल हैं।
इस योजना के लिए एक समन्वय समिति बनेगी जिसकी अध्यक्षता स्वायत विभाग के सचिव द्वारा की जाएगी। इस सीमित के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी अधिकारी, नगर निगम एवं निकाय के अधिकारी, परियोजना निदेशक, अभियंता आदि सम्मिलित रहेंगे। इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए निगम स्तर पर पात्र परिवारों से आवेदन लिए जाएंगे इसके लिए प्रमुख सफाई निरीक्षक की नियुक्ति की जाएगी, साथ ही सभी वार्ड मेंबर से उनके क्षेत्र के पात्र उम्मीदवारों के बारे में जानकारी प्राप्त करने एवं जागरूकता फैलाने के लिए निर्देश दिए जाएंगे। इस योजना की और भी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज आदि के बारे में आगे इस लेख में विस्तार से बताया गया है।
यह भी पढ़ें- राजस्थान स्पोर्ट्स पर्सन पेंशन योजना
Indira Gandhi Sahari Rojgar Guarantee Yojana Benefits
राजस्थान सरकार ने शहर में रहने वाले लोगों जैसे सब्जी वाले, फल विक्रेता, स्ट्रीट वेंडर आदि के लाॅकडाउन के वक्त रोजगार चले जाने से उनको बहुत आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ा इसलिए राजस्थान राज्य ने अपने बजट 2022-23 में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की घोषणा कर शहरी क्षेत्र के लोगों को रोजगार प्रदान कर उन्हें आर्थिक सुरक्षा दी जाएगी। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 2022 के लाभ इस प्रकार हैं-
- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 2022 के अंतर्गत शहर के गरीब लोगों को रोजगार प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से समरथ बनाने का कार्य किया जाएगा।
- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना से लोगों को मनरेगा के जैसे ही काम करना पड़ेगा। उनको 100 दिवस के रोजगार की गारंटी भी दी जाएगी।
- इस योजना के तहत शहर की गरीब महिलाएं भी रोजगार प्राप्त कर खुद को आर्थिक रूप से मजबूत कर पाएंगी।
- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 2022 के तहत कार्य करने वाले नागरिकों एवं श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा बजट में 800 करोड़ की घोषणा की गई है।
- इस योजना के अंतर्गत काम करने वाले श्रमिकों को कार्य स्थल पर उन्हें छाया एवं मेडिकल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वो सब स्वास्थ्य की ओर से निश्चिंत रहें और कोई समस्या।
- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 2022 के तहत काम करने वाले मजदूरों को कार्य के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, उन्हें उनके घर के आसपास ही काम दिया जाएगा।
- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन होने से शहरों में नाली तालाब की सफाई व्यवस्था, पेड़ पौधों की देखभाल, कचरे का निपटान होगा जिससे शहरों में सफाई व्यवस्था और भी अचछी होगी एवं पर्यावरण सौंदर्य भी बढ़ेगा।
यह भी पढें- मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना 2022
Indira Gandhi Sahari Rojgar Guarantee Yojana Key Points
Scheme | Indira Gandhi Sahari Rojgar Guarantee Yojana |
Motive | To provide employment |
Beneficiary | Rajasthan’s Unemployed People |
Launch | By Rajasthan Government |
Year | 2022 |
Labor Days | 100 Days |
Total Expense | Rs. 800 Crore |
Registration Process | Online and Offline |
Indira Gandhi Sahari Rojgar Guarantee Yojana Eligibility
- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का लाभ केवल राजस्थान के शहरी क्षेत्रों के लोगों को ही मिलेगा।
- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 2022 का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले नागरिक ही ले पाएंगे।
- नागरिकों की उम्र 18 से 60 वर्ष के भीतर होनी चाहिए।
Indira Gandhi Sahari Rojgar Guarantee Yojana Documents
- आधार कार्ड
- निवास सर्टिफिकेट
- इनकम सर्टिफिकेट
- फोटो
- मोबाइल नंबर
यह भी पढ़ें- अग्निपथ भर्ती योजना 2022
Indira Gandhi Sahari Rojgar Guarantee Yojana Upadte
- राजस्थान के मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत जी ने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए जॉब कार्ड के लिए परिवार के एक ही सदस्य का आवेदन काफी रहेगा, अन्य सदस्यों के जॉब कार्ड की जरूरत नहीं होगी।
- जॉब कार्ड ई-मित्र पोर्टल के द्वारा से बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से बनाए जाएंगे।
- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरों को उनके काम के बदले भुगतान 15 दिन के अंदर किया जाएगा।
Indira Gandhi Sahari Rojgar Guarantee Yojana Registration Process
राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना का आवेदन जन आधार कार्ड के आधार पर पंजीकरण इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 2022 की अधिकारिक वेबसाइट पर होगा। इस योजना के तहत जॉब कार्ड बनवाने हेतु ई-मित्र के द्वारा नि:शुल्क आवेदन बनवाने का सरकार ने आदेश जारी किया है। अगर आप भी इस योजना का सफलतापूर्वक लाभ प्राप्त करना चाहते है तो हमारी वेबसाइट को फॉलो अवश्य करें।
Indira Gandhi Sahari Rojgar Guarantee Yojana Portal
इस योजना के तहत जॉब कार्ड बनवाने हेतु ऑनलाइन पोर्टल सरकार ने लांच किया है। जरूरतमंद नागरिक द्वारा irgyurban.rajasthan.gov.in/Home/Index पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता हैं अथवा आप अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
Wrapping Up
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 2022 का मूल्यांकन करने के बाद कह सकते है कि ये योजना कोरोना महामारी से प्रभावित शहरी क्षेत्र के गरीब नागरिकों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में काफी मददगार साबित होगी। सरकार द्वारा इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का सफल क्रियान्वयन तथा इसके बारे में जागरूकता फैलाने से का लाभ हर गरीब व्यक्ति उठा सकेगा।
दोस्तों इस लेख में दी गई इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की ये जानकारी अगर आपको अचछी लगी हो तो इसे उन जरूरतमंद लोगों के साथ अवश्य करें तथा इस योजना से संबंधित प्रत्येक नई अपडेट के लिए नोटिफिकेशन बटन को जरूर दबाएं और सरकार की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट को फोलो जरूर करें।
यह भी पढ़ें-
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन स्कीम 2022
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022
FAQ-
प्रश्न- Indira Gandhi Sahari Rojgar Guarantee Yojana क्या है?
उत्तर- ये योजना राजस्थान की सरकार द्वारा शहर के नागरिकों को रोजगार प्रदान करने हेतु शुरू की गई है।
प्रश्न- Indira Gandhi Sahari Rojgar Guarantee Yojana 2022 का उद्देश्य क्या है?
उत्तर – इस योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्र के लोगों को रोजगार प्रदान कर उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
प्रश्न- Indira Gandhi Sahari Rojgar Guarantee Yojana 2022 में कितने दिवस का रोजगार दिया जाएगा?
उत्तर इस योजना के द्वारा नागरिकों को 100 कार्य दिवस का रोजगार प्राप्त होगा।
प्रश्न- Indira Gandhi Sahari Rojgar Guarantee Yojana 2022 के लिए कुल कितने रुपए का प्रावधान किया गया है?
उत्तर- इस योजना के लिए कुल ₹800 करोड़ प्रावधान किया गया है।
प्रश्न- Indira Gandhi Sahari Rojgar Guarantee Yojana का टोल फ्री नंबर क्या है?
उत्तर- इस योजना का टोल फ्री नंबर-18001806127 / 181 है।
प्रश्न- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में जॉब कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल क्या है?
उत्तर- इस योजना के तहत जॉब कार्ड बनवाने के लिए पोर्टल irgyurban.rajasthan.gov.in/Home/Index है।
8 thoughts on “इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 2022: Online Apply, Eligibility”