खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना 2022 | राजस्थान खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना | खादी श्रमिक आर्थिक प्रोत्साहन योजना | खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना आवेदन | khadi kamgar arthik protsahan Yojana | khadi labour protsahan scheme Rajasthan | registration | apply online
नमस्कार दोस्तों, भारत देश में खादी का इस्तेमाल सालों से होता आ रहा है। खादी से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल काफी बड़े पैमाने पर हुआ करता था। आजादी से पूर्व देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा भी खादी को बढ़ावा देने हेतु पहल की गई थी। हाल फिलहाल खादी का कार्य करने वाले लोगों का जीवन उतना बढ़िया नहीं है जितना अन्य काम में लगे लोगों का जीवन है। ये श्रमिक मेहनत पूरी करते हैं लेकिन उनको उनकी मेहनत के अनुसार मेहनताना नहीं मिल पाता है। इसीलिए राजस्थान की सरकार ने खादी को बढ़ावा देने तथा खादी श्रमिकों को आर्थिक प्रोत्साहन देने के लिए खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना 2022 की
को शुरू किया है।
अतः इस योजना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि खादी कामदार योजना का लाभ कैसे मिलेगा, इसमें आवेदन कैसे होगा, Khadi Kamgar Arthik Protsahan Yojana के लाभ एवं विशेषताएं क्या है आदि के लिए आपसे निवेदन है कि इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।
यह भी पढ़ें- गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना 2022
Khadi Kamgar Arthik Protsahan Yojana Kya Hai
Table of Contents
राजस्थान की सरकार ने बजट 2022-23 में खादी कामगारों को वेतन के अलावा प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है। इसलिए 2022-23 बजट में करीब 9 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इस योजना को तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा 4 जुलाई 2022 को खादी को बढ़ावा देने तथा कामगारों को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु फिर से नए प्रारूप के साथ लांच किया गया है। खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना 2022 से लगभग राजस्थान के 20,000 खादी कामगार को लाभ मिलेगा।
इस योजना के तहत काम करने वाले कामगारों को अच्छा जीवन जीने के लिए आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। इनमें सॉफ्टवेयर के निर्माण, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री सहित सभी अन्य काम एवं खर्चे के लिए लगभग ₹36 लाख का खर्चा राजस्थान सरकार करेगी। खादी संस्थाओं तथा समितियों के माध्यम से खादी की चीजों पर प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से प्रोत्साहन राशि कामगारों को प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें- राजस्थान बैक टू वर्क योजना 2022
Khadi Kamgar Arthik Protsahan Yojana Motive
राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा 4 जुलाई 2022 को Khadi Kamgar Protsahan Yojana की घोषणा की गई है। खादी श्रमिक आर्थिक प्रोत्साहन योजना का मुख्य उद्देश्य खादी उद्योग में कार्य करने वाले कामगारों को आर्थिक सहायता देकर उनके जीवन को बेहतर बनाना तथा उन्हें सशक्त एवं मजबूत बनाना है। Rajasthan khadi protsahan Yojana के लाभ से श्रमिकों को पर्याप्त पारिश्रमिक प्राप्त होगा। जिस कारण उनके जीवनयापन मे काफी बड़ा बदलाव आएगा। राजस्थान खादी श्रमिक योजना के तहत खादी कामगार जैसे कातिन, बुनकर एवं खादी में लगे कामगारों को आर्थिक मदद देना शामिल है।
यह भी पढ़ें- राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2022
Khadi Kamgar Arthik Protsahan Yojana Benefits & Characteristics
खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना 2022 के लाभ एवं विशेषताएं निम्नलिखित हैं-
- इस योजना से राजस्थान के लगभग 20 हजार कामगारों को 9 करोड़ रुपए का लाभ दिया जाएगा।
- खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त कर खादी कामगारों के जीवन में आर्थिक सुधार आएगा।
- इस योजना के तहत खादी कातिन अथवा बुनकरों को खादी ग्रामोद्योग आयोग के द्वारा कास्ट चार्ट में निर्धारित दरों के अनुसार अतिरिक्त प्रति वर्ग मीटर आर्थिक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
- Khadi kamgar protsahan Yojana Rajasthan में खादी संस्थाओं तथा समितियों में अथवा व्यक्तिगत काम करने वाले श्रमिकों तथा कार्यकर्ताओं को खादी संस्थाओं अथवा समितियों द्वारा उत्पादित वस्तुओं पर प्रति वर्ग मीटर के अनुसार प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत खादी उद्योग में लगे कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के निर्माण करने वाले मजदूर, डाटा एंट्री तथा कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करने वाले श्रमिकों के लिए 36 लाख रुपए का अतिरिक्त खर्चा किया जाएगा।
- Khadi kamgar protsahan Yojana Rajasthan के तहत राजस्थान के हजारों खादी कामगारों को फायदा होगा। जिस वजह से वो उत्साहपूर्वक अधिक खादी वस्त्रों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित हों पाएंगे।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना राजस्थान
Khadi Kamgar Arthik Protsahan Yojana Documents
खादी श्रमिक आर्थिक प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए कामगार के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना जरूरी है-
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- बैंक अकाउंट
- खादी संस्था द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
Khadi Kamgar Arthik Protsahan Yojana Eligibility
इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु कामगार के पास सरकार द्वारा निश्चित की गई निम्नलिखित पात्रता होनी जरूरी है
- खादी कामगार को राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है।
- कामगार की आयु न्यूनतम 18 साल होनी चाहिए।
- कामगार खादी ग्राम उद्योग आयोग में पंजीकृत श्रमिक होना चाहिए।
Khadi Kamgar Arthik Protsahan Yojana Highlights
Scheme | खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना 2022 |
Motive | खादी कामगारों को आर्थिक प्रोत्साहन देना |
Launch | राजस्थान सरकार द्वारा |
Beneficiary | राजस्थान के खादी श्रमिक |
Year | 2022 |
Registration Process | ऑफलाइन |
Official Website | dipr.rajasthan.gov.in |
Khadi Kamgar Arthik Protsahan Yojana Implementation
इस योजना का क्रियान्वयन खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी संस्था अथवा समितियों के माध्यम से श्रमिकों से आवेदन लेकर उनको लाभ प्रदान किया जाएगा। खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना की निगरानी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड करेगा। इस योजना के तहत खादी ग्राम उद्योग आवेदन की प्रक्रिया को अपने स्तर से देखेगी तथा जिला प्रशासन एवं खादी ग्राम उद्योग बोर्ड से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद ही कामगारों को प्रोत्साहन की राशि उनके बैंक अकाउंट में सीधे भेज दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना 2022
Khadi Kamgar Arthik Protsahan Yojana Registration Process
- Rajasthan Lhadi Kargar Yojana का लाभ लेने के लिए श्रमिक को अपने जिले के खादी संस्था अथवा समितियों द्वारा आवेदन मांगे जाएंगे।
- कामगार को खादी संस्था से इस योजना का form लेना होगा।
- उसके बाद form में श्रमिक को पूछी गई पूर्ण जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, अकाउंट नंबर इत्यादि भरनी पड़ेगी।
- खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना registration के तहत फार्म के साथ फोटो तथा अन्य दस्तावेज भी अटैच करने होंगे।
- आखिर में कामगार को पूरा फार्म भरने के बाद वहीं खादी ग्राम उद्योग बोर्ड कार्यालय में जमा कराना पड़ेगा।
- इस प्रकार से श्रमिक का Rajasthan Khadi Shramik Protsahan Scheme में आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा।
Wrapping Up
Khadi Kamgar Arthik Protsahan Yojana की समीक्षा करने के बाद कह सकते है कि इस योजना से लाभ लेकर खादी उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना से प्राप्त आर्थिक मदद से वह सशक्त एवं मजबूत बनेंगे तथा खादी के और अधिक उत्पादन करने हेतु प्रोत्साहित भी होंगे। जिससे भारत देश में खादी को बढ़ावा मिलेगा तथा देश खादीका निर्यात भी कर सकेगा।
दोस्तों, अगर आपको इस लेख में दी गई जानकारी पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ और उन लोगों के साथ शेयर जरूर करें जिन्हें इस योजना की बहुत ज्यादा आवश्यकता है, और अगर आपको इस योजना से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई सवाल है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। साथ ही अगर आपको इसी प्रकार की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी चाहिए तो आप इस वेबसाइट के राइट कॉर्नर में जो रेड बैल आइकन है उसको दबा सकते हैं और समय-समय पर आप नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 2022
राजस्थान निक्षय संबल योजना 2022
राजस्थान मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना
FAQ-
प्रश्न- Khadi Kamgar Arthik Protsahan Yojana 2022 क्या है?
उत्तर- ये राजस्थान सरकार ने खादी कामगारों को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू की है।
प्रश्न- Khadi Kamgar Arthik Protsahan Yojana के लिए बजट 2022-23 में कितने रुपए का प्रावधान किया गया है?
उत्तर इस योजना के लिए बजट 2022-23 में ₹9 करोड़ का विशेष आर्थिक पैकेज का इंतजाम किया गया है।
प्रश्न- Khadi Kamgar Arthik Protsahan Yojana में आवेदन फार्म कहां भरना होगा?
उत्तर- इस योजना का लाभ लेने के लिए कामगार को अपने नजदीकी खादी ग्राम उद्योग संस्था अथवा समिति में जाकर आवेदन करना होगा।
प्रश्न- Khadi Kamgar Arthik Protsahan Yojana में कितने रुपए की धनराशि मिलेगी?
उत्तर- खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना में खादी कामगारों को प्रति वर्ग मीटर उत्पादन के हिसाब से प्रोत्साहन के रूप में रुपए दिए जाएंगे।
2 thoughts on “खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना 2022: Registration, Online Apply”